March 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी, ओपी का जताया आभार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को किया गिरफ्तार, भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मोबाइल एप के जरिए लिया जा रहा था सट्टा, भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता, जबलपुर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, कुल 3.81 लाख रुपये की संपत्ति जब्त होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त “वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित” “क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?” जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया

रायगढ़ में अब तक 18 लाख 33 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, किसानों के खाते में पहुँचा 386 करोड़, समयबद्ध भुगतान से किसानों में संतोष का वातावरण

अब तक कुल 140 प्रकरणों में 37 हजार 704.60 क्विंटल अवैध धान जब्त
उपार्जन केन्द्रों से 66605.3 मे.टन धान का हुआ उठाव

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसान-हितैषी विजन और स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला प्रशासन किसानों को त्वरित सुविधा, समय पर भुगतान और व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने लगातार सक्रिय है। जिले में 24 दिसंबर की स्थिति में अब तक 31 हजार 164 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाया है। अब तक जिले में कुल 18 लाख 33 हजार 628.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
उपार्जन केन्द्रों में जाम की स्थिति निर्मित न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा धान के उठाव कार्य भी तेजी से जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल खरीदे गए धान में से 92882.6 मे.टन धान का डीओ जारी कर 66605.3 मे.टन धान का उठाव किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में किसानों को 38 हजार 657.08 लाख रुपए (लगभग 386.57 करोड़ रुपए) का भुगतान किया गया है। समयबद्ध भुगतान से किसानों में संतोष का वातावरण है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। जिले में अब तक 16 हजार 768 कृषकों द्वारा कुल 1 हजार 767.57 हेक्टेयर कृषि रकबा समर्पित किया गया है। यह प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है।
अवैध धान भंडारण व परिवहन पर सख्ती, सीमा क्षेत्रों में मैदानी अमला मुस्तैद
धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विशेष रूप से अंतरजिला एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मैदानी अमला लगातार निगरानी कर रहा है। अब तक कुल 140 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 37 हजार 704.60 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस सख्त कार्रवाई से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समर्थन मूल्य प्रणाली का दुरुपयोग न हो और वास्तविक किसानों को ही योजना का लाभ मिले। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी अभियान की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि शेष किसानों को भी निर्बाध सुविधा, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?