August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

RAIGARH : हाईस्कूल की शिक्षिका के घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर ले उड़े

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में अज्ञात चोरों ने हाई स्कूल की एक व्याख्याता के सुने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने मकान से सोने चांदी के जेवरात के अलावा 2 लाख के सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही किरायेदार के मकान का भी ताला तोड़कर वहां भी चोरी की गई है। प्राथीया की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज उनकी पतासाजी में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आशा भगत ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह गेरवानी हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है, और रामभाठा जवाहर नगर में अपनी मां के साथ रहती है। आशा भगत ने बताया कि 22 दिसम्बर को वह परिवार के साथ लोग अपने घर को ताला लगाकर अपने गृहग्राम जशपुर है हुई थी। उसके घर के बगल में अनिल कुजूर किराए में रहता था वह भी अपने मकान में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम बगीचा गया हुआ था।
आशा भगत ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे वह अपनी मां के साथ जशपुर से रायगढ़ अपने मकान पहुंची और मुख्य गेट का दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो देखा कि कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था। घर में रखा तीनों आलमारी टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने उसके मकान से आलमारी में रखे एक सोने का हार 10 ग्राम, पांच जोडी चांदी का पायल 05 तोला एक सोने का झुमका 05 ग्राम, दो जोडी चांदी का बिछिया 04 ग्राम एक सोने का मंगल सूत्र जिसमे काला धागा मे 05 मोती एवं एक सोने का लाकेट लगा हुआ है तथा आलमारी मे रखा हुआ स्मार्ट वॉच एअर फोन को मिलाकर कुल 2 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही अज्ञात चोरों ने आशा भगत के किराएदार के मकान में लगा ताला तोड़कर वहां भी चोरी की गई है, उनके रायगढ़ आने के बाद ही उनके मकान से क्या चोरी हुई है, इसका पता चल सकता है।
बहरहाल आशा भगत की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?