October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, स्नैपचौट के जरिए हुई थी दोनों की पहचान, शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए

किसान ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, रायगढ़ अस्पताल किया गया रिफर

रायगढ़ । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बकेली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ किसान कृष्ण कुमार गवेल ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
किसान की पत्नी सावित्री गवेल के अनुसार, धान टोकन नहीं मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान थे, इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किसान परिवार में ज़मीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज़मीन किसान की बहन के नाम दर्ज है, जिस कारण टोकन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ व्यवहारिक परेशानियाँ सामने आई थीं। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही SDM और तहसीलदार मौके पर पहुँचे और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। किसान को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉ. मिथलेश साहू ने उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार किसान की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर विधायक उमेश पटेल भी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने किसान से बातचीत कर उसे ऐसा कदम दोबारा न उठाने की समझाइश दी और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने SDM से फोन पर चर्चा कर प्रकरण का नियमों के तहत परीक्षण करने के निर्देश दिए। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है, और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?