October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना ओपी चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात, सपत्नीक पहुंचे रायपुर निवास झारसुगुड़ा यार्ड में एनआई कार्य से मेमू ट्रेन प्रभावित, बिलासपुर से आगे 21 दिन तक रहेगी रद्द महिला थाना पुलिस ने चंद्रा सामुदायिक भवन में वार्डवासियों को दी गई सायबर और महिला अपराधों की जानकारियां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, स्नैपचौट के जरिए हुई थी दोनों की पहचान, शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 8 अनावेदकों को भेजा जेल

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर पिछले दो दिनों में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा 08 व्यक्तियों पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। अलग-अलग स्थानों से झगड़ा-मारपीट, गाली-गलौज एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त 08 अनावेदकों के विरुद्ध जूटमिल पुलिस ने धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार—
* विशाल कुमार सिदार के खिलाफ रॉयल ग्रीन कॉलोनी क्षेत्र में शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर घूमने एवं लोगों से गाली-गलौज करने की शिकायत मिली थी।
* मोहम्मद कलीम द्वारा अपने दुकान के बगल के दुकानदार से झगड़ा-विवाद किया गया।
* जगदेव सारथी एवं सूरज सारथी के विरुद्ध मिडमिडा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की जांच के दौरान गवाहों पर उग्र होकर गाली-गलौज करना पाया गया।
* सावन कुमार वैष्णव अपने साथियों के साथ मोहल्ले में लोगों से गाली-गलौज कर शांति भंग कर रहा था।
* भूपेंद्र डसेनना, गीता निषाद एवं रामजी निषाद के खिलाफ सराईभद्दर सोनूमुडा बजरंगपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति से गाली-गलौज एवं झगड़ा-विवाद करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
पुलिस द्वारा सभी मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए अनावेदकों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जेल भेजे गए अनावेदकों के नाम-
1. विशाल कुमार सिदार, पिता मंगू सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी सावित्री नगर, जूटमिल
2. जगदेव सारथी, पिता स्व. दौलतराम सारथी, उम्र 46 वर्ष, निवासी रामभाटा संजय मैदान के पास, वर्तमान पता मिडमिडा सारथीपारा, जूटमिल
3. सूरज सारथी, पिता मनबोध सारथी, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिडमिडा सारथीपारा, जूटमिल
4. मोहम्मद कलीम, पिता मोहम्मद जैनुल, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर गंगाराम तालाब के पास, थाना जूटमिल
5. सावन वैष्णव, पिता वालेश्वर वैष्णव, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोनूमुडा बजरंगपारा, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़
6. भूपेंद्र डसेनना, पिता दिलीप डनसेना, उम्र 32 वर्ष, निवासी सराईभद्दर बालाजी राइस मिल के पीछे, जूटमिल
7. रामजी निषाद, पिता जगदीश निषाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी सराईभद्दर बालाजी राइस मिल के पीछे, जूटमिल
8. गीता निषाद उर्फ राजू निषाद, पिता परसराम निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी सराईभद्दर बालाजी राइस मिल के पीछे, जूटमिल

जूटमिल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?