August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

सूने घरों पर नकाबपोश चोरों का धावा, 46 हजार रुपए के नगद व सामान की चोरी , CCTV में कैद वारदात

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया है। कॉलोनी में बंद पड़े दो मकानों को निशाना बनाते हुए नकाबपोश चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान उड़ा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार श्रीमती गीता साहू, पति रोहित साहू के घर से लगभग 46 हजार रुपए के नगद व सामान की चोरी हुई है, वहीं भानु प्रकाश कुर्रे के घर से करीब 28 हजार रुपए का सामान चोर ले उड़े। जब दोनों परिवार घर लौटे तो टूटे ताले और बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने घरघोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस चोरी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्व विभाग की कॉलोनी में ताले तोड़कर चोरी की वारदात हो चुकी है, जिसमें पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई थी। कुछ दिनों बाद एक और सरकारी कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आना पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
कहीं न कहीं रिहायशी इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस बेबस नजर आ रही है, जिससे आमजन में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ती जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?