June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी को आज ग्राम सलकेता से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस ने उसे विधिवत् न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को कापू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोढ़ीखुर्द आम बगीचा के पास मेन रोड पर नाकेबंदी कर पत्थलगांव की ओर से आ रही बिना नंबर की काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर पकड़ा था। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों में से पीछे बैठा युवक कूदकर फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम ईश्वर चंद यादव पिता — उम्र 53 वर्ष निवासी प्रेमनगर, पत्थलगांव, जिला जशपुर बताया, जिसने अपने फरार साथी नितेश अग्रवाल के साथ गांजा बिक्री के उद्देश्य से कापू आना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से थैले में रखे भूरे रंग के पैकेट में 984 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है, वहीं बिना नंबर प्लेटिना मोटरसाइकिल, इंजन नंबर PFXUUML91444 एवं चेसिस नंबर MD2A76AX2MWL10646, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया। इस मामले में थाना कापू में अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर ईश्वर चंद यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा फरार आरोपी नितेश अग्रवाल की लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में आज ग्राम सलकेता की ओर फरार आरोपी के देखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश अग्रवाल को हिरासत में लिया। थाना लाकर पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिसके बाद उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कापू पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तत्वों में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?