October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ में एक दिवसीय सतर्कता कार्यशाला कल

किरोडीमल नगर में पिता-पुत्र से मारपीट: हत्या के प्रयास में 8 आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के किरोडीमल नगर में हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के अपराध में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना वार्ड क्रमांक 09, उच्चभिट्ठी रोड की है, जहां कल दोपहर गोविंद राम नेताम और उनके पुत्र के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी।
पीड़ित गोविंद राम नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09 किरोडीमल नगर ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के पीछे वरुण सिंह द्वारा गैलवे कंपनी के लिए दूसरे प्रांत से लाए गए मजदूर रह रहे हैं। 04 जनवरी 2026 की दोपहर उनका पुत्र छवि नेताम घबराया हुआ घर आया और बताया कि गैलवे कंपनी के कुछ लड़के जबरन साथ में काम करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर बुधमन उरांव, मंगलदीप उरांव, मनोज उरांव, प्रकाश गोप, अरूण करमाली, दीपक उरांव, कार्तिक उरांव और अशोक उरांव द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई।
घटना की जानकारी मिलने पर गोविंद राम नेताम अपने पुत्र के साथ पीछे मोहल्ले में, जहां ये सभी युवक रहते थे, समझाने गए। आरोप है कि वहां सभी आरोपियों ने महाराजा गेट बंद कर दिया और हत्या की नीयत से पिता-पुत्र के साथ गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी बुधमन उरांव ने डंडे से गोविंद राम नेताम के सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। गंभीर स्थिति को देखते हुए गोविंद राम नेताम और उनका पुत्र किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे।
मामले में थाना कोतरारोड़ में धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने सभी आठों आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बुधमन उरांव (40 वर्ष), अशोक उरांव (24 वर्ष), कार्तिक उरांव (25 वर्ष), प्रकाश गोप (19 वर्ष), मनोज उरांव (19 वर्ष), मंगलदीप उरांव (26 वर्ष), अरूण करमाली (19 वर्ष) और दीपक उरांव (19 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी वर्तमान में वार्ड क्रमांक 09 किरोडीमल नगर, बद्रिकाबाई चंद्रा के किराये के मकान में रह रहे थे। सभी आरोपी मूल रूप से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में कोतरारोड़ थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं उनका पूरा पुलिस दल शामिल रहा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?