October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ में एक दिवसीय सतर्कता कार्यशाला कल मैराथन के दौरान सीने में दर्द, जांच में हुई हार्ट अटैक की पुष्टि, श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में थ्रोम्बस सक्शन तकनीक से 42 वर्षीय आरक्षक का उपचार, रक्त प्रवाह बहाल करने में मिली सफलता कर्मागढ़ में आस्था का सैलाब! 15 हजार लोगों की भीड़, सैकड़ों बकरों की बलि… सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम संजय मैदान रामभाठा में आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, महावीर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की रही उपस्थिति बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में रायगढ़ में गूंजेगा हर हर महादेव, 4 से 10 दिसंबर तक होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का ऐतिहासिक निर्माण, जन कल्याण और लोक मंगल की कामना

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने मालवाहक वाहनों पर लगाये रेडियम पट्टी

रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर लगातार विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों तथा सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
यातायात पुलिस द्वारा हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर मालवाहक वाहनों के आगे एवं पीछे रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, ताकि अंधेरे या कम रोशनी की स्थिति में वाहनों की स्पष्ट पहचान हो सके और आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि रेडियम पट्टी की चमक से वाहन दूर से ही दिखाई देने लगते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटना की संभावना कम होती है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक मालवाहक वाहनों पर रेडियम लगाए जाएंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?