August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो साझा करने के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायगढ़। इंस्टाग्राम पर एक स्थानीय युवती की आपत्तिजनक फोटो साझा करने और अभद्र टिप्पणियां करने की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों के प्रति पुसौर पुलिस की संवेदनशीलता और कठोर रुख को दर्शाती है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती द्वारा पूर्व में 25 अगस्त 2025 को एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुसौर पुलिस द्वारा  धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद 26 नवंबर 2025 को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील टिप्पणियां करने लगा तथा आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी द्वारा युवती के निजी इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की गईं, जिससे युवती मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित हुई। घटना से आहत होकर युवती ने अगले ही दिन 27 नवंबर 2025 को थाना पुसौर में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
युवती के आवेदन पर थाना पुसौर में धारा 75(2), 75(3), 79 भारतीय न्याय संहिता एवं 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया जो फरार था जिसे कल सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।
पुसौर पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो अथवा अभद्र टिप्पणियां करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाती है। आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?