August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

बालिका से छेड़खानी करने वाला अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार, महिला थाना ने आरोपी को छेड़छाड, पॉक्सो एक्ट में न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़। महिला थाना पुलिस ने किशोर बालिका से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित बालिका ने कल दिनांक 09.01.2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर निवासी बजरंग चौहान (उम्र 40 वर्ष) को पहले से जानती-पहचानती है।
बालिका के अनुसार दिनांक 08.01.2026 को वह अपनी मां को लेने स्कूटी से जा रही थी, तभी शाम करीब 7.30 बजे सिटी कॉलेज बेलादुला के पास मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने सुनसान सड़क पर आरोपी मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आया और स्कूटी के बराबर चलकर साथ चलने की बात कहने लगा। इसी दौरान उसने बुरी नीयत से बालिका के पहने हुए स्वेटर को खींचा, गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
घटना से घबराई बालिका स्कूटी लेकर वहां से भागकर कमला नेहरू पार्क रायगढ़ पहुंची और अपनी मां को फोन कर पूरी जानकारी दी। कुछ देर बाद आरोपी वहां भी पहुंच गया और सभी को गाली-गलौज करने लगा। बालिका की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 78, 74, 75(2), 76, 296, 351(3) बीएनएस एवं 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण दर्ज होते ही महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 एएस 1652 मय चाबी जप्त की।
पुलिस ने आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं विवेचना की कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?