October 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिरिल के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भी तीसरा राजनीतिक विकल्प तैयार, तीसरे मोर्चे से रायगढ़ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं सिरिल कुमार ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर

महिला थाना में युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.01.2026 को पीड़िता द्वारा महिला थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2019 में आरोपी सुरेश सिंह चौहान, निवासी ग्राम विष्णुपाली, थाना डोंगरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ उसके किराये के मकान में सेट-अप बॉक्स लगाने आया था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उससे व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत शुरू की।
पीड़िता के अनुसार दिनांक 14.11.2019 को आरोपी उसके किराये के कमरे में आया और शादी करने का प्रस्ताव देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बावजूद आरोपी ने बलपूर्वक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और वर्ष 2019 से 27.10.2025 तक शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब आरोपी द्वारा शादी से साफ इंकार कर दिया गया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 03/2026 अंतर्गत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन दर्ज कर उसकाछ चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराया गया।
प्रकरण के आरोपी सुरेश सिंह चौहान पिता गौतम सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम विष्णुपाली थाना डोंगरीपाली, हाल निवासी किराये का कमरा केलो विहार कॉलोनी रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी महिला थाना दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
महिला थाना पुलिस द्वारा महिलाओं से अपील की गई है कि इस प्रकार के किसी भी अपराध की सूचना बिना भय के तत्काल पुलिस को दें, पुलिस हर संभव कानूनी सहायता प्रदान करेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?