October 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिरिल के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भी तीसरा राजनीतिक विकल्प तैयार, तीसरे मोर्चे से रायगढ़ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं सिरिल कुमार ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर

कोतरारोड़ पुलिस की अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, माजदा वाहन में लोड 80 बोरी धान जब्त

रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आज मुखबिर सूचना के आधार पर अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से धान से भरा एक माजदा वाहन लावारिस हालत में जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 लाख 99 हजार रुपये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुलबा–सरवानी मार्ग पर कुलबा तालाब के किनारे एक सफेद रंग की सरताज माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BQ 7835 संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर उक्त माजदा वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिला। वाहन की जांच करने पर उसमें 80 बोरी धान, प्रत्येक बोरी में 40-40 किलोग्राम धान भरा हुआ पाया गया। घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के संबंध में पूछताछ व पतासाजी की गई, किंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
प्रकरण में प्रथम दृष्टया धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का घटित होना पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर ही उक्त माजदा वाहन (कीमत लगभग 12,00,000/-) तथा उसमें लोड 80 बोरी धान (कीमत लगभग ₹99,000/-) को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती पत्रक के माध्यम से जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 12,99,000/- है।
इस संबंध में थाना कोतरारोड़ में इस्तगासा क्रमांक 01/26 धारा 106 बीएनएसएस कायम कर जप्तशुदा संपत्ति के स्वामी एवं वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक, आरक्षक चुडामणी गुप्ता एवं आरक्षक राजेश खाण्डे की सराहनीय भूमिका रही। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अवैध धान परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?