June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

सिलेंडर के पिछे फन फैलाए बैठा था नाग, नाश्ता बनाने गैस चालू की तो फुंकार सुनकर भागी रसोई से, नोवा नेचर की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा। नगर निगम इलाके के सिंगापुर क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक घर के रसोई में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिलेंडर के पीछे एक फन फैलाए हुए नाग को बैठा देखा गया,आवाज सुनते ही घर की महिला अर्चना कंवर घबरा गई और कुछ देर के लिए हक्के-बक्के रह गई, फन वाला सांप देखकर यह समझते देर नहीं लगी कि यह बेहद जहरीला नाग है, महिला ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया, लेकिन किसी में भी इतने खतरनाक सांप को निकालने की हिम्मत नहीं हुई, इसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी व कुशलता के साथ नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया,उन्होंने सांप को विशेष उपकरणों की मदद से पकड़कर थैले में सुरक्षित रखा, जिससे घर के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली, रेस्क्यू के बाद नाग को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
मकान मालिक अर्चना कंवर ने बताया रोज की तरह सुबह वह उठने के बाद किचन नाश्ता बनाने के लिए गई हुई थी और गैस चालू करने के दौरान अचानक से फुंकार की आवाज आई कुछ देर के लिए लगा कि गैस का होगा लेकिन बार-बार आवाज आने के बाद उसने झांक कर देखा तो एक नाक सांप फन फैलाए बैठा हुआ है उसे देखकर तत्काल चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली और इसकी जानकारी आसपास लोगों को दी जहां उनके द्वारा भी उन्हें निकालने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं निकला तब जाकर स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया।
स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि 5 फिट का सांप था जिसे कोबरा नाग कहते है इसमें काफी जहर होता है और इसके डसने से समय रहते अगर उपचार न हुआ तो मौत भी हो जाती है इसलिए सर्पदंश का कोई शिकार होता है तो तत्काल इसका उपचार अस्पताल में करना चाहिए ना की झाड़ फूंक कई बार झाड़ फूंक के चक्कर में कई लोगों की जान तक जा चुकी है इसे लेकर संस्था के द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिससे कुछ लोग जागरुक हो रहे हैं वहीं कई लोग आज भी अंधविश्वास के चक्कर में पड़े हुए हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?