June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

भाई की हत्या के आरोपी बड़े भाई को आजीवन कारावास, होली के दिन मामूली विवाद में की थी निर्मम हत्या

रायगढ़. जिले में मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के मामले में सत्र न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन ने आरोपी सुनील कुमार दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उस पर 50 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे अदा न करने पर उसे एक दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 14 मार्च 2025 की होली की रात लगभग आठ बजे हुई। आरोपी सुनील कुमार दास और उसका भाई निर्मल दास बस्ती से घूमकर घर लौटे थे। घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सुनील कुमार ने गुस्से में आकर अपने भाई निर्मल के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इन गंभीर चोटों के कारण निर्मल दास की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत जूटमिल थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया।
सत्र न्यायालय के न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार दास को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत दोषी पाया। न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित करते हुए 50 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक पीएन गुप्ता ने पैरवी की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?