August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

रायगढ़ यातायात पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी, सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, पेट्रोल पंपों, सवारी वाहनों पर जागरूकता पोस्टर चस्पा कर जनजागरूकता अभियान को किया गया तेज

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, चौक-चौराहों, ग्राम चौपालों, पेट्रोल पंपों तथा विभिन्न प्रकार के वाहनों के साथ-साथ सवारी वाहनों पर भी पुलिस मुख्यालय की अंतर-विभागीय लीड एजेंसी द्वारा प्रदाय जागरूकता संबंधी बैनर, पोस्टर एवं स्टीकर चस्पा कर लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं चौक-चौराहों पर उपस्थित रहकर ग्रामीणजनों एवं आम राहगीरों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही रायगढ़ पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता सामग्री साझा कर अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों को केवल कानून के रूप में नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के रूप में अपनाए, ताकि सुरक्षित, अनुशासित और दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?