March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार, बजट को बताया ‘जनविरोधी’ क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार, युवती-युवक के बीच पारिवारिक विवाद का मामला आया सामने अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत, जिंदा जलकर एक चालक की मौत, कुरकुट नाला के पास हुआ हादसा ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता, दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने एमपी ले गया था आरोपी

अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत छाछी गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान रथराम केंवट, दूरदशी केंवट और फिरतू केंवट के रूप में हुई है। तीनों युवक तुरकीनडीह गांव के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार थे।बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी के लिए लड़की देखने गए थे। लड़की देखकर लौटते समय छाछी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?