April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी में 21 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार , स्व‍िफ्ट डिजायर कार से हो रही थी तस्करी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर कल दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्व‍िफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। विधिवत वजन कराने पर कुल 21.378 किलोग्राम मादक पदार्थ पाया गया। आरोपी की पहचान अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर रायगढ़ में खपाने ला रहा था।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर 21.378 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹2,00,000), स्विफ्ट डिजायर कार (कीमती लगभग ₹8,00,000) तथा तस्करी में प्रयुक्त वन प्लस मोबाइल (कीमती ₹18,000) कुल जुमला ₹10,18,000 की संपत्ति जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त तत्व तत्काल यह गतिविधि छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने में आमजन सहयोग करें। मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?