August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

स्वामी विवेकानंद अकादमी इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा मातृ-पितृ दिवस पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन

रायगढ़। आज स्वामी विवेकानंद अकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल संजय मैदान, रायगढ़ में मातृ-पितृ दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें लगभग 600 विद्यार्थियों (नर्सरी से कक्षा 8वीं तक)एवं उनके माता-पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनुपम पाल, श्री मंजुल दीक्षित, श्री किरण पांडा एवं श्री बिहारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, भावपूर्ण गीत, नाटक तथा प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता का संदेश दिया। “संस्कारों का महत्व” विषय पर प्रस्तुत विशेष नाट्य मंचन ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं। उनके त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। छात्रों के अभिभावक उत्साह के साथ कार्यक्रम मे शामिल हुए बच्चो को शिक्षा के साथ संस्कार देने की कोशिश की भरपूर सराहना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद अपने बच्चो के साथ किये! बच्चो और शिक्षको की मेहनत और कई दिनों की तैयारी से बहुत हो सुब्दर कार्यक्रम के आयोजन की सभी ने प्रशंशा किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री शिव शंकर अग्रवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?