June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

विष्णुदेव साय ने किया पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना कर मंदिर की दिव्यता का किया सराहना

रायगढ़। ग्राम पंडरीपानी स्थित गजमार पहाड़ी के पीछे हरियाली से आच्छादित पावन धाम महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी में 14 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम लगभग 5 बजे रायगढ़ प्रवास के दौरान मंदिर पहुँचे, जहाँ मुख्य पुजारी पंडित रविभूषण शास्त्री एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती में सहभागिता की।
मंदिर की भव्यता, आध्यात्मिक वातावरण एवं स्थापत्य सौंदर्य को देखकर मुख्यमंत्री ने विशेष प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अल्प समय में यह धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
पूजन उपरांत मुख्यमंत्री ने पंडित रविभूषण शास्त्री एवं उनके परिवार से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर पंडित जी ने मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा परिवार सहित पुनः मंदिर आगमन का निमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री जी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सोमवार,गुरूपाल भल्ला,सुभाष पांडेय,महापौर जीवर्धन चौहान एवं गणमान्यजन शामिल होकर माता अष्ट महालक्ष्मी का दर्शन लाभ लिए।
मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण रहा। प्रशासन एवं मंदिर समिति की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच कार्यक्रम श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?