August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, भारी वाहनों की लगी लंबी कतार, पिछले दिनों एसडीएम के नाम सौंपा था ज्ञापन

रायगढ़. रायगढ़ जिले में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से सड़क में उतरकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों गेरवानी सराईपाली के ग्रामीणों ने घरघोड़ा एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया था कि उनके क्षेत्र की सड़क एक लंबे अर्से से अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली छात्रों के अलावा ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गांव के ग्रामीणों ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों में रोजाना भारी वाहन चलने के कारण यहां की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़क निर्माण की मांग को कई बार आंदोलन करने के बावजूद आज तलक उनके क्षेत्र की सडक का निर्माण नही हो सका है।
घरघोड़ा एसडीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में ग्रामीणों ने यह भी कहा था कि गेरवानी – सराईपाली मार्ग का 17 दिवस के भीतर निर्माण कार्य शुरू नही होता है उनके द्वारा फिर से आंदोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा। इसी के तहत आज सुबह 10 बजे से गांव के ग्रामीण सड़क में उतरकर आंदोलन का आगाज कर चुके हैं। ग्रामीणों के इस चक्काजाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?