August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले

रायगढ़। इन दिनों बच्चा चोरी की खबरें लोगों के बीच आम हो गई है। इसी बीच रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया और पुलिस के हवाले किया। लेकिन मामले की जांच में खुलासा हुआ कि युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरबा के दर्री पारा में बीते रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति ने गांव में घूम रहा था, जिसे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?