March 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में झूलेलाल की जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर! सिंधी समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली, चेट्रीचंड्र महोत्सव की धूम बुलंद धरमजयगढ़ में कोर्ट भवन निर्माण को लेकर बवाल: पुलिस कॉलोनी की महिलाओं और वकीलों के बीच तीखा विवाद, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, मारपीट में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की गैरजमानतीय धाराओं में कार्रवाई, सभी आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया जिला अध्यक्ष बनने के बाद तेज हुई रफ्तार, राष्ट्रीय से प्रदेश तक सक्रिय उस्मान बेग एंड टीम, रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण की हमेशा की तरह रही सक्रिय भागीदारी, जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में मजबूत और सक्रिय हो रही युवा कांग्रेस अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन सहित करीब 18 लाख का माल बरामद विधानसभा घेराव से गरमाई राजधानी की सियासत: रायगढ़ से उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, मारपीट में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की गैरजमानतीय धाराओं में कार्रवाई, सभी आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़ । 14 मार्च की रात सत्तीगुड़ी चौक के आगे मस्तागली में एक घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ करने की घटना को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर गैरजमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेजा है। घटना के संबंध में 15 मार्च को प्रार्थी सुखदेव मंडल पिता स्व. अशोक मंडल उम्र 39 वर्ष निवासी मस्तागली सत्तीगुड़ी चौक रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मार्च की रात करीब 11:35 बजे जब वह घर में सो रहे थे, उसी दौरान 3 अज्ञात युवक जबरन दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुस आए और स्टाफ से गुलदस्ता मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रार्थी नीचे आए और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर गाली-गलौच, धक्का-मुक्की करते हुए घर के दरवाजों में तोड़फोड़ करने लगे तथा अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट पर उतारू हो गए। आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी घर से कूदकर फरार हो गए।
मामले में एक आरोपी का नाम कुन्नू निवासी राजीवनगर रायगढ़ ज्ञात होने पर थाना कोतवाली में धारा 296, 331(4), 351(3), 324, 2 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी देवसिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके आधार पर प्रकरण में बलवा की धारा 191(2) बीएनएस जोड़ी गई।
पुलिस द्वारा आरोपी देवसिंह चौहान (26 वर्ष), आशीष सिंह ठाकुर (24 वर्ष), आदित्य श्रीवास (25 वर्ष), देवकुमार चौहान (20 वर्ष), जयकिशन यादव (23 वर्ष) एवं साहिल सिंह ठाकुर (21 वर्ष) सभी निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिला अध्यक्ष बनने के बाद तेज हुई रफ्तार, राष्ट्रीय से प्रदेश तक सक्रिय उस्मान बेग एंड टीम, रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण की हमेशा की तरह रही सक्रिय भागीदारी, जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में मजबूत और सक्रिय हो रही युवा कांग्रेस

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?