August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

बंजारी सियाराम होटल में रेड, होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त,संचालक गिरफ्तार, 35 पाव अंग्रेजी शराब बरामद

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 18 मार्च को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बंजारी स्थित सियाराम होटल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल संचालक द्वारा अपने होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम सियाराम सिंह (47 वर्ष) निवासी तराईमाल, घनश्याम कॉलोनी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ बताया। आरोपी से अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने शराब रखना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध पास-पर्मिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
तलाशी के दौरान होटल परिसर में छिपाकर रखे गए 35 पाव अंग्रेजी शराब (जम्मू ब्रांड) कुल 6.300 लीटर, कीमत लगभग 4,200 रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विनोद शर्मा एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?