August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

रायगढ़ में हाथियों की संख्या में पहुंची 100 के पार, सड़क किनारे दिखा हाथियों का दल, नन्हें गजराज की दिखी मस्ती

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक बार फिर से जंगली हाथियों की संख्या में 100 के पार पहुंच चुकी है। बीती रात जंगली हाथियों के दल ने 3 किसानों की फसल को नुकसान पहंुचाया है। मामले की जानकारी मिलते ही नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम हाथियों के दल पर निगरानी बनाये हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों कुल 106 हाथियों की मौजूदगी है। जिसमें 31 नर, 52 मादा के अलावा 23 शावक शामिल है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 101 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में कुल 5 हाथी है। बीती रात जंगली हाथियों के दल ने तीन किसानों की फसलों जिसमें बोरो के चाल्हा में 01 छाल के डोंगाभौना में 01 के अलावा रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के भेंगारी गांव में एक किसान के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
छाल रेंज के लोटान परिसर के अंतर्गत आने वाले बोजिया और घरघोड़ा में 5 हाथियों के दल को सड़क पार करते देखा गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया जिसमें एक नन्हे शावक को मस्ती करते भी देखा जा रहा है।
धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 101 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट हो चुकी है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीम, हाथी टैªकिंग दल के अलावा हाथी मित्र दल की टीम गांव-गांव पहुंचकर मुनादी करते हुए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही किसी भी काम के सिलसिले में जंगल तरफ नही जाने की अपील की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?