March 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण करने वाले दो इकाइयों में औषधि प्रशासन विभाग की दबिश, गर्मी के मौसम को देखते हुए की गई कार्रवाई अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, दुर्ग-बालरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा, कांग्रेस का तीखा हमला- जांच की मांग अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं 1000 के अर्थ दंड से दंडित किया एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ, उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत, पहला मैच डिजिटल क्रिएटर और इन्फ्लूएंसर के बीच हुआ रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार , थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रायगढ़ में हाथियों की संख्या में पहुंची 100 के पार, सड़क किनारे दिखा हाथियों का दल, नन्हें गजराज की दिखी मस्ती

रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार , थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में विजुअल पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए ऑपरेशन अंकुश में सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
साइबर-कोतवाली पुलिस ने की रेल्वेबंगलापारा में रेड*
कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की, जहां भीड़ पुलिस को देखकर भाग गई, मौके पर मिले छबिराम धीवर को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा दीनदयाल साहू (खाईवाल पप्पू बरेठ का मैनेजर) द्वारा सट्टा रकम के लेन-देन में सहयोग करना बताया। आरोपी के कब्जे से कैलकुलेटर, मोबाइल, 9835 रूपये का सट्टा पट्टी लेखा-जोखा कागजात एवं ₹1000 नगद जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि पप्पू बरेठ एवं दीनदयाल साहू दोनों निवासी कबीरचौंक जूटमिल फरार हैं।
साइबर- चक्रधरनगर पुलिस की बेलादुला मरीन ड्राइव में सट्टा रेड, दो आरोपी गिरफ्तार
इसी प्रकार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलादुला मरीन ड्राइव में साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर मो० एजाज और राजेश देवांगन को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, सट्टा पट्टी (1800 रूपये) एवं नगदी रकम 710 रूपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मधुबनपारा निवासी सट्टा खाईवाल सहनावाज मालिक उर्फ सानू के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा मोबाइल के माध्यम से लेन-देन करना बताया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी सहनावाज मालिक फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अफीम की खेती देखने जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में तमनार पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, दुर्ग-बालरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा, कांग्रेस का तीखा हमला- जांच की मांग

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?