June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का जताया आभार, चेट्री-चंड्र महोत्सव – समिति आभार

चेट्री-चंड्र महोत्सव समिति पूरे सिंधी समाज का आभार व्यक्त करती है, जिनके बहुमूल्य सहयोग और योगदान से चेट्री-चंड्र महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया I साथ ही साथ सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता, राधा कृष्ण भगवान विराजमान कर प्रतिष्ठा की गयी जिससे कि पूरा माहौल भक्ति मय हो गया
विशेषकर हमारे भाइयों, बहनों,माताओं, वरिष्ठ जनों का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है, जो चेट्री चंड्र महोत्सव के कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष किसी न किसी रूप में जुड़े रहे और अपना अमूल्य समय प्रदान किया, जिनके कुशल मार्गदर्शन और बेहतर सुझाव से सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संचालित किया जा सका I कार्यक्रमों में निर्णायकों की भूमिका अदा करने वाली समाज की हमारी बहनों, भाइयों का भी समिति आभार व्यक्त करती है I
शोभा यात्रा में झांकियों के मुख्य आकर्षण इष्ट देव भगवान झूलेलाल एवं संत कंवरराम के प्रतिरूप में कई घंटे लगातार एक ही जगह स्थिर रहकर कई सालों से कठिन भूमिकाएं अदा करने वाले हमारे भाइयों का भी समिति आभार प्रकट करती है I समिति उन सम्मानीय भाइयों का भी आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से झांकियों आदि के लिए गाड़ियों आदि की व्यवस्था गई I स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस विभाग का भी समिति आभार प्रकट करती है जिनके सहयोग एवं अनुमति से विशाल रैली एवं सभी कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके I समिति सम्माननीय जनप्रतिनिधियो को भी आभार व्यक्त करती जिन्होने हर आयोजन मैं उपस्थित हो हौसला बढ़ाया l
समिति का हौसला बढ़ने वाले हमारे दुकानदार विज्ञापन दाता एवं भंडारों की सेवा करने वाले भाइयों को भी समिति आभार व्यक्त करती है I मीडिया से जुड़े हमारे भाइयों का भी समिति आभार प्रकट करती है जिन्होंने चेट्री-चंड्र महोत्सव के पुरे कार्यक्रम को अपने न्यूज़ चैनल पर प्रचार प्रसार कर सभी लोगों तक पहुँचाया I
चेट्री चंड्र का यह पर्व केवल एक महोत्सव ही नहीं बल्कि समाज की एकजुटता का भी प्रतीक है I किसी भी आयोजन की सफलता सामूहिक सहभागिता और प्रयासों पर ही निर्भर करती है, उक्त कड़ी मैं प्रथम बार आयोजित रक्त दान शिविर, सामूहिक हवन संपन्न हुआ. आयोजित प्रतियोगिताओं में अधिकतम प्रतिभागी हिस्सा लें, इसके लिए प्रतियोगिता शुल्क को समिति की आय का साधन न बनाते हुए, गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क को न्यूनतम रखा गया इसके अलावा पिछले साल की तरह इस साल भी प्रत्येक अविजित प्रतिभागी को भी उत्साहवर्धन के लिए निश्चित उपहार प्रदान करने का विचार किया गया I सांत्वना पुरुस्कारों की व्यवस्था आदि के लिए सहयोग प्रदान करने वाले भाइयों की भी समिति आभार प्रकट करती है I
श्री झूलेलाल भगवान की कृपा और आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे I
Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?