June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार,  आरोपियों ने देर रात्रि मेन रोड़ किनारे दुकान पर घटना को दिया अंजाम , फरार आरोपी की तलाश जारी 

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला पुलिस अधिकारी को बताई कि 4 अप्रैल की रात करीब 11/30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी महिला को अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे।
महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड में पांच आरोपियों के विरुद्ध धारा 70(1), 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतरारोड अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी पिंटू निषाद से घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 12 AY 5870 को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों में
1- मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 27 वर्ष,
2. देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार उम्र 23 वर्ष,
3. जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 32 वर्ष
4. पिंटू निषाद पिता मदन निषाद उम्र 23 वर्ष

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?