August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल: रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’ रायगढ़ में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण, पनीर-दही सहित चार नमूने लिए गए महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन कबीर चौक में तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत , बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर   चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर घरघोड़ा पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 12,800 नगद व ताश-पत्ती जब्त

Raigarh News: डंडे से पीट – पीटकर दूसरी पत्नी की ले ली जान, अदालत ने आरोपी सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के चलते डंडे से पीट – पीटकर एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास और 1 हजार के जुर्माने से दंडित किया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला संक्षिप्त में इस प्रकार है कि कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जगालमौहा निवासी जयप्रकाश यादव ने 5 जून 2022 को थाने में सूचना देते हुए बताया कि शाम 4 बजे के आसपास जब वह अपने घर में छप्पर छवाई करवा रहा था तभी आरोपी प्रेम साय एक्का 65 साल, अपनी दूसरी पत्नी इन्द्रो बाई को गांव के मंगल साय के घर की तरफ से डंडे से बुरी तरह पीटते हुए लेकर आ रहा था। अगले दिन उसे सुबह 7 बजे उसे पता चला कि इन्द्रो बाई की मृत्यु हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि मृतिका के शरीर में जगह जगह गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इस सूचना के बाद तत्कालीन विवेचना अधिकारी बृज किशोर गिरी ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था।

अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने के विद्वान न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 1 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?