August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट, 10 की मौत, 30 से अधिक झुलसे, रायगढ़ में चल रहा इलाज

रायगढ़। रायगढ़ से लगे हुए सक्ती जिले में स्थित डभरा में संचालित वेदांता पावर प्लांट में आज दोपहर भीषण विस्फोट होनें के कारण तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उपचार के दौरान सात अन्य की भी मौत हो गई है। इस विस्फोट के कारण 30 से अधिक श्रमिक झुलस गए हैं। जिनमें अभी भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित सिंघीतराई इलाके में स्थित वेदंाता पावर प्लांट में आज दोपहर भीषण हादसा हो गया है। काम करते समय अचानक प्लांट में बायलर फटने से जोरदार धमाका हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी अभी तक इस घटना में 10 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई मजदूरों के घायल होनें की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम सामने नही आ सके हैं। कई घायलों को रायगढ़ के जिंदल अस्पताल, मेट्रो अस्पताल के अलावा रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दो लोगों को बेहतर इलाज के लिये बिलासपुर भेजे जाने की बात कही जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
एक जानकारी के अनुसार इस हादसे को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और तत्काल जांच के आदेश भी जारी कर दिये गए हैं हादसे का कारण अभी तक पता नही चला है, चूंकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही साथ बड़े हादसे के कारण पूरे प्लांट में घायलों के साथ-साथ विस्फोट के बाद सामान बिखरा पड़ा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?