August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

बारिश से पहले नाला सफाई अभियान शुरू, महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा

रायगढ़. शहर में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव की समस्या से निबटने नगर निगम द्वारा नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। बुधवार को महापौर जीवर्धन चौहान ने एमआईसी सदस्यों के साथ लक्ष्मीपुर पुल स्थित बड़े नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी 6 प्रमुख नालों की सफाई कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित सफाई दरोगा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
वर्तमान में लक्ष्मीपुर नाला एवं कौहाकुंडा से चिरंजीव दास नगर तक के नाले की सफाई का कार्य आधुनिक मशीनों, चौन माउंटेन बड़े पोकलेन के माध्यम से तेजी से किया जा रहा है। इससे गाद सहित नाले में जमे कचरे और उसमें उगे झाड़ियों को प्रभावी ढंग से निकालकर नालों की जल निकासी क्षमता बढ़ाई जा रही है।
महापौर श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम द्वारा बरसात पूर्व व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी प्रमुख नाले पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। इस दौरान उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्यग मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, आनंद भगत, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिव यादव, सफाई दरोगा श्रीमती कविता बेहरा सहित एवं निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री यादव द्वारा आश्वस्त किया गया कि निगम की सफाई टीम द्वारा अभियान की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें और शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
नालियों में न डालें कचरा नागरिकों से अपील
नगर निगम महापौर श्री चौहान ने शहर के सभी नागरिकों से नालों में कचरा डालने से बचने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी बाधित होती है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या आती है। महापौर श्री चौहान ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाया जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?