August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

जमीन बिक्री को लेकर विवाद, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रायगढ़. जिले में जमीन बिक्री की बात को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के गले में धारदार टांगी मारकर हत्या कर दी। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 1 हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि तमनार थाने में मृतक के पुत्र प्रेमसाय राठिया ने सूचना देते हुए बताया कि 20 जनवरी 2021 की दोपहर वह काम करने बाहर गया था। इस दौरान घर में उसके पिता मृतक मनबोध राठिया, भतीजा हेम कुमार एवं अवन्ति राठिया थे। इसी आरोपी सोनसाय राठिया और मनबोध राठिया के बीच जमीन बिक्री की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया की आरोपी सगे बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई मनबोध राठिया के गले पर धारदार टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में मौके पर ही मनबोध राठिया की मौत हो गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद तमनार थाना के तत्कालीन उप निरीक्षक चक्र सुदर्शन जायसवाल ने सभी सबूतो को जुटाकर आरोपी सोनसाय राठिया को धारा 302 के तहत गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मामले में अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने दोनों पक्षों की सुनवाई पश्चात आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 1 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है। साथ ही माननीय न्यायालय ने मृतक के परिजनों को 100000 रूपये क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की अनुशंसा की है। इस मामले में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?