August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया था खौफनाक कदम, जांच में सामने आया धोखा और मानसिक उत्पीड़न, आरोपी केशव पटेल गिरफ्तार

रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में युवती द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने के संवेदनशील मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी केशव पटेल (28 वर्ष) निवासी ग्राम चुहकीमाल, थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना चक्रधरनगर मर्ग क्रमांक 18/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत की गई जांच में मृतिका (29 वर्ष) के परिजनों एवं पंचों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि युवती का विवाह मई 2025 में आरोपी केशव पटेल से तय हुआ था और दिसंबर में विवाह होना प्रस्तावित था। शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है तथा उसका किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है, जिससे वह विवाह करना चाहता है। आरोपी द्वारा लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह अत्यधिक तनाव में थी।
इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने दिनांक 09.09.2025 को अपने निवास में जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। जांच में आरोपी द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं प्रताड़ित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 17.04.2026 को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने युवती से विवाह तय होना और बातचीत की पुष्टि की, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका से लगातार संपर्क बना हुआ था। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर सेवन करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी से विवाह कार्ड जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?