August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक

रायगढ़। मंगलवार की दोपहर रायगढ़ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी बाइक में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वह धू-धू कर जलकर राख हो गई। लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर शहर के कार्मेल स्कूल के पास डी कॉट गली में स्थित आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग लग गई और बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि मोटर सायकल श्रीराम फायनेंस में काम करने वाले किसी एजेंट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और फिर आग की लपटें तेजी से फैल गईं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि बाइक को बचा पाना संभव नहीं हो सका। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिस जगह पर बाईक में आग लगी उसके अगल-बगल में और भी कई गाड़ियां थी, लेकिन आग देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी-अपनी गाडियों को जलती हुई बाईक से दूर की अन्यथा यहां आज और बड़ी घटना हो सकती थी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?