August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष जांच, डेयरी, मिठाई दुकानों व होटलों का निरीक्षण रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

RAIGARH NEWS: सड़क हादसे में दो की मौत, काम करके घर जाते समय बुजुर्ग की, दो बाइक को टक्कर से युवक की अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में काम करके घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक अधेड़ के अलावा दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने की घटना में इलाज के दौरान अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई है। दोनों घटना अलग अलग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपीचंद नेताम निवासी तेलीपाली ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई विद्यानंद सिदार 59 साल रोजाना की भांति मजदूरी करने शहर के चक्रधर नगर चौक गया था। जहां से शाम करीब 7:30 बजे जब वह घर आ रहा था, इस दौरान जब वह टुरकुमुड़ा शासकीय शराब भटठी के सामने मेनरोड के पास पहुचा था कि उसी समय सामने की तरफ से आ रहे मोटर सायकल के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विद्यानंद सिदार को जोरदार ठोकर मार दिया।

गोपीचंद नेताम ने बताया कि इस घटना में विद्यानंद सिदार के सिर, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने की वजह से उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज रायगढ में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जुट गई है।

इसी तरह की दूसरी घटना में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेड्रा निवासी मोहम्मद साहिब 19 साल, जो कि गैरेज में गाड़ी बनाने का काम करता है। रविवार की दोपहर साहिब अपने एक दोस्त मनीष के साथ बाईक में सवार होकर कार का सामान लेने रायगढ़ आ रहा था। बताया जा रहा है कि बाईक सवार दोनों युवक जब केलो डेम के पास पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे एक अन्य बाईक से उनकी जोरदार भीड़त हो गई। इस दुर्घटना में मनीष को हल्की चोट आई थी और साहिब को गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव का पीएम उपरांत परिजनों को शव सौंपते हुए कोतरा रोड़ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?