June 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें रायगढ़ में गजराजों की आहट से बढ़ी चिंता, खेत-खलिहानों पर मंडरा रहा खतरा पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा, फर्जी नाम, फर्जी किरायानामा और ब्लैंक चेक देकर की थी लाखों की धोखाधड़ी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट से जुड़ा फरार आरोपी आकाश पंसारी सक्ती से गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई

जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, हाथ-मुक्कों और लात-घूसों से हत्या कर शव जंगल में फेंका

रायगढ़. थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद से उपजे एक अंधे कत्ल का छाल पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वृद्ध महिला की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल में फेंकने की यह वारदात क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली रही, लेकिन रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक विवेचना और सटीक पूछताछ से पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 22 अप्रैल को ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल पहुंचकर अपनी मां केवला बाई राठिया (70 वर्ष) के 4-5 दिनों से लापता होने और चचेरे भाई आशन राठिया पर जमीन विवाद के चलते अनहोनी की आशंका जताई। इसी दौरान बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल झुरमुट में शव पड़े होने और दुर्गंध आने की सूचना मिली। थाना प्रभारी छाल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई।
जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर आरोपी आशन राठिया का मृतिका से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान आरोपी ने जमीन बेचने की बात को लेकर बड़ी मां के साथ विवाद किया और हाथ-मुक्कों तथा लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने किसी को भनक न लगे, इस मंशा से शव को अपनी मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने तत्काल मर्ग जांच, पंचनामा और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेही आशन राठिया को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में सघन पूछताछ में आरोपी टूट गया और हत्या कर शव छिपाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं ऋण पुस्तिका बरामद की गई। आरोपी आशन राठिया पिता भक्तुराम राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल को विधिवत गिरफ्तार कर हत्या के अपराध में धारा 103(1) बीएनएस में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?