August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

देवारपारा सोनुमुड़ा में बनेगा आधुनिक आंगनबाड़ी भवन, महापौर जीवर्धन चौहान ने किया भूमिपूजन, 12 लाख की लागत से बच्चों और महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

रायगढ़. शहर के वार्ड क्रमांक 38 देवारपारा सोनुमुड़ा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 12 लाख रुपये की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण का आज महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद कुंदन चौहान की विशेष उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक सुविधाओं का समान रूप से विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण बच्चों के समुचित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं देखभाल के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही यह भवन महिलाओं के लिए भी विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का एक सशक्त केंद्र बनेगा। महापौर ने आगे कहा कि देवारपारा सोनुमुड़ा क्षेत्र में लंबे समय से आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से न केवल बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा मिलेगी, बल्कि महिलाओं को भी सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। पार्षद कुंदन चौहान ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।उन्होंने विश्वास जताया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद उसत भट्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहोद्रा यादव, राधा कश्यप, प्रेरणा मंहत, ज्योति भट्ट, इंजीनियर एवं ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?