August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय

रायगढ़. नगर पालिक निगम रायगढ़ की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आज महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में शहर की आपातकालीन तैयारी और पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए शहर के चारों कोनों में स्थित पानी टंकियों में टैंकर भरने की सुविधा तथा फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए विशेष वाटर नोजल स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था से आगजनी जैसी आपात स्थितियों में फायर ब्रिगेड को त्वरित पानी उपलब्ध हो सकेगा, वहीं गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकरों को भी सुगमता से पानी भरने की सुविधा मिलेगी, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। इसी तरह निगम के वाहन विभाग को मरीन ड्राइव स्थित सिटी बस डिपो में स्थापित करने की बात कहते हुए नगर निगम के सभी विभागों को सुव्यवस्थित करने  का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जर्जर भवनों के जीर्णाेद्धार को भी मंजूरी दी गई। वाल्मीकि आवास योजना, अटल आवास योजना एवं आईएचएसडीपी के तहत बने मकानों में छज्जा सुधार, सीवर लाइन मरम्मत, सेप्टिक टैंक एवं छतों के प्लास्टर जैसे आवश्यक कार्य हितग्राहियों के अंशदान से उपलब्ध राशि के माध्यम से कराए जाएंगे, जिससे निवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर विभागीय प्रक्रियाओं को पूर्ण का निराकरण किया गया। बैठक के दौरान आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने एम आई सी सदस्यों द्वारा किए गए प्रस्ताव से संबंधित प्रश्नों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
महापौर श्री चौहान एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा बैठक में लिए गए इन निर्णयों से शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन सेवाओं की मजबूती और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई गई। सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समय सीमा के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिए गए हैं। महापौर परिषद की बैठक में सदस्य  सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, श्रीमती पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?