June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बाराद्वार से तमनार आ रही 52 बोरी डीएपी खाद जब्त, स्टॉक में मिली गड़बड़ी,प्रतीक कृषि सेवा केंद्र के विक्रय पर रोक लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर छत्तीसगढ़ में हाथी प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों की गति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे राज्य सरकार चलती ट्रेन में महिला यात्री का बैग और दो महंगे मोबाइल चोरी, जीआरपी रायगढ़ में मामला दर्ज अदाणी पॉवर लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन ने किया ‘युवा सेतु’ पहल का सफल शुभारंभ; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा करियर और कौशल विकास का मार्गदर्शन मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी,उपचार के दौरान हुई मौत, चारमार गांव के हुई घटना

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों पर कहर जारी, 4 आरोपियों से 396 नग नशीला इंजेक्शन जब्त

सरगुजा । संभागीय आबकारी उड़ादस्ता की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. जिससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।
सहायक जिला अधिकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल मुखबिर की सूचना पर जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर के अंतर्गत चार नशीले इंजेक्शन के व्यापारियों पर कार्रवाई की गई.. अक्षय जायसवाल निवासी कर्रा थाना राजपुर जिला बलरामपुर को आसडांढ घंघरी बाज़ार के पास पकड़ा गया उसके कब्जे से 120 नग REXOGESIC INJECTION तथा 120 नग AVIL INJECTION जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 120000 रुपए है।
मुखबिर की सूचना पर शाम को मुलत: बिहार का रहने वाला नमना कला निवासी ओम उर्फ शौर्य पाठक जो कि किराए का मकान लेकर सरगवां में रहता था उसके किराए के मकान में दबिश देकर उसके कब्जे से 38 नग REXOGESIC INJECTION तथा 38 नग AVIL INJECTION जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 38000 रुपए है।। कार्यवाही के बाद ओम पाठक आबकारी स्टाफ को पेशाब करने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया..जिसकी पतासाजी की जा रही है उसी पतासाजी के दौरान रात्रि गश्त में पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर पहुंचने पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को खड़े देख सरकारी वाहन रोकने पर दोनों हड़बड़ाने लगे।
दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों राजपुर जिला बलरामपुर के रहने वाले हैं एक का नाम विवेक कुमार सोनी तथा दूसरे का नाम प्रिंस एक्का था।। दोनों की तलाशी में एक झोलेमें 40 नग REXOGESIC INJECTION तथा 40 नग AVIL INJECTION जब्त की गई जिसका बाजार मूल्य लगभग 40000 रुपए है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 ( सी )के तहत कार्रवाई की गई।। तीन आरोपियों को माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया है तथा एक फरार आरोपी ओम पाठक की तलाश की जा रही है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी श्री इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय सर के मार्गदर्शन में सरगुजा को नशामुक्त करने के लिए जो “ऑपरेशन क्लीन” चलाया जा रहा है,उसके तहत “जीरो टॉलरेंस की नीति” अपनाई जा रही है और जो भी पकड़ा जा रहा है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उक्त सभी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की.. उक्त कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम अशोक सोनी, रमेश दुबे तथा नगर सैनिक गणेश पांडेय एवं ओम प्रकाश गुप्ता महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?