August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

कक्षा 10वीं-12वीं के टॉपर्स से मिले प्रभारी कलेक्टर व एसएसपी, गुलदस्ता भेंटकर दी बधाई, कड़ी मेहनत और लगन से मिली सफलता, बच्चों ने साझा किए सफलता के मंत्र

रायगढ़. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में रायगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। जिले से कुल 8 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है, जिनमें कक्षा 10वीं से 2 एवं कक्षा 12वीं से 6 विद्यार्थी शामिल हैं। इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। आज इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से मिली सफलता
विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल के कृष महंत ने कक्षा 12वीं में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। ग्राम कुरु के निवासी कृष शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के लोकनाथ मेहर ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 7 से 8 घंटे स्वअध्ययन करते थे।
महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय, नंदेली की शीतल साहू ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया। शीतल का सपना आईएएस अधिकारी बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। उनके पिता ड्राइवर हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरकेला की बबीता पटेल ने 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। किसान परिवार से आने वाली बबीता नियमित रूप से प्रतिदिन 6 घंटे अध्ययन करती थीं और उनका लक्ष्य भी आईएएस अधिकारी बनना है। सेजेस खरसिया की लिसिका वर्मा ने 96.60 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। वे भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। वहीं प्रज्ञा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोण्डका की कुमारी अंजली झा ने 96.40 प्रतिशत के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया और उनका लक्ष्य भी इंजीनियर बनना है।
कक्षा 10वीं में भी शानदार प्रदर्शन
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी रायगढ़ जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलोई की छात्रा गिरिजा प्रधान ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रटने के बजाय विषयों को समझकर पढ़ाई की, जिससे यह सफलता मिली। पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा स्कूल के छात्र एहसान अली ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनना है। उन्होंने नियमित रूप से 5 से 6 घंटे अध्ययन कर यह उपलब्धि हासिल की। इन विद्यार्थियों की सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है, यह इन होनहारों ने सिद्ध कर दिखाया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?