August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ऐनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित, एनालॉग पनीर किया गया नष्ट रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी

महलोई में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, हेल्पलाइन और सुरक्षा उपायों की दी विस्तृत जानकारी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कल थाना तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस जनचौपाल में टीआई प्रशांत राव द्वारा सरल और विस्तृत तरीके से समझाते हुए ग्रामीणों को अपराधों के प्रति सजग और जागरूक किया गया।

जनचौपाल में थाना प्रभारी ने विशेष रूप से महिला सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिगों और महिलाओं से संबंधित अपराध जैसे छेड़खानी, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और अपहरण जैसे मामलों में वर्तमान कानून के तहत कठोर सजा और त्वरित कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे किसी के बहकावे में न आएं। साथ ही “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 9429270533 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी महिला पीड़ित को तत्काल पुलिस सहायता और परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम 9479193299 सहित थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर भी साझा किए गए।

साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को विशेष रूप से सचेत किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल या सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें और किसी भी अनजान लिंक या लालच भरे ऑफर से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट के दोपहिया चलाना और शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
थाना प्रभारी ने नशे के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस और तमनार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की और कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस जनचौपाल में तमनार थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?