May 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पति से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , वारदात में प्रयुक्त कार जब्त दर्दनाक घटना: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर RAIGARH NEWS: ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत, दाना लेकर आते समय नियंत्रण खो जाने से हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस भाजपा की बंगाल फतह, राष्ट्रवाद, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक विजय- अशोक अग्रवाल लोइंग में आयोजित सुशासन तिहार में खुलकर आया पूर्वांचल की समस्याएं सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, मॉल के वॉशरूम के बाहर की घटना, युवतियों के शोर मचाते ही भागा आरोपी

महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पति से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार , वारदात में प्रयुक्त कार जब्त

रायगढ़ । 04 मई को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र की एक स्थानीय महिला द्वारा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अपने साथ हुई छेड़छाड़ और पति के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। महिला ने बताया कि 03 मई को वह अपने मायके जिला सक्ती से अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से वापस रायगढ़ लौट रही थी। रास्ते में ग्राम बैसपाली के पास मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर दोनों पैदल वाहन को ढकेलते हुए आ रहे थे। ग्राम कुसमुरा तालाब के पास महिला शौच के लिए गई थी, तभी कार क्रमांक CG 13 AM 1892 से पहुंचे दो व्यक्तियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा पुलिस बुलाने की बात कहने पर धमकी दी। महिला ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों की मोबाइल से फोटो खींच ली और अगले दिन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
महिला की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में आरोपियों के विरुद्ध धारा 75(2), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों की पहचान चैतन्य राणा और उत्तरा कुमार श्रीवास के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दोनों आरोपियों के घर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी चैतन्य राणा ने अपने साथी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ग्रे रंग की Maruti Suzuki Celerio कार, चाबी एवं मूल आरसी कार्ड जब्त किया गया। अपराध सिद्ध पाए जाने पर आरोपी चैतन्य राणा पिता रामेश्वर राणा उम्र 34 वर्ष एवं उत्तरा कुमार श्रीवास पिता स्वर्गीय हरिहर श्रीवास उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी कुसमुरा थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?