August 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सहस्त्रबाहु चौक के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी, 14 अगस्त को जुटेंगे प्रदेश के कई दिग्गज, प्रदेश की होगी पहली मूर्ति खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, शातिर युवक अपने कार की नंबर प्लेट को छिपाकर दो बार पेट्रोल भरवाया शिकायत के दूसरे ही दिन मां विहार कॉलोनी पहुंचे महापौर जीवर्धन, पानी सहित अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश ढिमरापुर-दीनदयाल कॉलोनी में गूंजा स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान, हफ्ते भर से कांग्रेस लगातार कर रही जन संपर्क छापरपानी में डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा, महिला से जबरन दुष्कर्म के विरोध पर ईंट से प्राण घातक चोट पहुंचाया, 10 माह की मासूम बच्ची की भी गला घोंटकर ली थी जान

कॉलेज कैंपस में पेड़ की छांव तले छात्रों ने किया स्ट्रेस मुक्ति का अनोखा अभ्यास

शहीद वीर नारायण शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा, कैंपस में परीक्षा के दबाव को कम करने के उद्देश्य से एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंपस के हरे-भरे छायादार महुवा पेड़ के नीचे सभी छात्र-छात्राओं को स्ट्रेस दूर करने के लिए ब्रिदिंग और लाफिंग एक्सरसाइज कराई गई।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को गहरी सांस लेने की तकनीक और हास्य योग (लाफिंग थेरेपी) का प्रशिक्षण दिया गया।
प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि ये सरल व्यायाम मस्तिष्क को शांत करते हैं, चिंता कम करते हैं और एकाग्रता बढ़ाते हैं। छात्रों ने बड़े उत्साह से इन अभ्यासों में भाग लिया और कार्यक्रम के बाद कई छात्रों ने तुरंत राहत महसूस करने की बात कही।इस अवसर पर अन्य सहायक प्राध्यापकों द्वारा छात्रों को परीक्षा स्ट्रेस से बचने के उपाय भी बताए गए। इनमें समय का सही प्रबंधन, नियमित ब्रेक लेना, स्वस्थ आहार और पर्याप्त नींद शामिल थे। साथ ही यह सलाह भी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या मानसिक दबाव महसूस हो तो छात्र अपने शिक्षकों से खुलकर बात करें।
प्राध्यापकों ने छात्रों आश्वासन दिया कि वे हर मुश्किल में छात्रों का साथ देंगे एवं उचित मार्गदर्शन देने का पूर्ण प्रयास करेंगे।कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में महाविद्यालय में ऐसे और भी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्र स्वस्थ और प्रसन्न मन से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। इस कार्यक्रम में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक गण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।छात्रों ने कहा, “पेड़ की छांव में ये व्यायाम करके बहुत अच्छा लगा। अब एग्जाम का डर कम हो गया है।” अन्य छात्रों ने शिक्षकों से बात करने की सलाह को भी अत्यंत उपयोगी एवं आवश्यक बताया।यह कार्यक्रम छात्र कल्याण को प्राथमिकता देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक, डॉ श्वेता कुम्भज, डॉ ज्ञानमणि एक्का, श्री वासुदेव पटेल, श्री योगेंद्र राठिया, श्री आर.एन. जांगड़े, श्री आदित्य राज गुप्ता, श्री के.के. साहू, श्रीमती रेवती राठिया, कार्यलीयन स्टॉफ एल आर लास्कार, हितेश, पी एस सिदार, महात्मा, मोहन सारथी एवं समस्त महाविद्यालय के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?