August 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सहस्त्रबाहु चौक के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी, 14 अगस्त को जुटेंगे प्रदेश के कई दिग्गज, प्रदेश की होगी पहली मूर्ति खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, शातिर युवक अपने कार की नंबर प्लेट को छिपाकर दो बार पेट्रोल भरवाया शिकायत के दूसरे ही दिन मां विहार कॉलोनी पहुंचे महापौर जीवर्धन, पानी सहित अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश ढिमरापुर-दीनदयाल कॉलोनी में गूंजा स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान, हफ्ते भर से कांग्रेस लगातार कर रही जन संपर्क छापरपानी में डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा, महिला से जबरन दुष्कर्म के विरोध पर ईंट से प्राण घातक चोट पहुंचाया, 10 माह की मासूम बच्ची की भी गला घोंटकर ली थी जान

वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन, राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा पर हुई चर्चा

​रायगढ़ । ‘विश्व अस्थमा दिवस’ के उपलक्ष्य में 8 मई को होटल एकॉर्ड में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP), रायगढ़ द्वारा एक गरिमामयी ‘कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन’ (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भिलाई के जेएलएन (JLN) हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सेक्टर-9 से पधारीं सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. माला चौधरी उपस्थित रहीं। उन्होंने अस्थमा के इलाज के लिए जारी नवीनतम ‘GINA 2025 गाइडलाइंस’ पर सारगर्भित व्याख्यान दिया और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
​इस अवसर पर स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति मेडिकल कॉलेज (LAMGMC), रायगढ़ के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एल.के. सोनी द्वारा भी विषय पर विशेष चर्चा की गई। चर्चा में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. एम.एम. श्रीवास्तव, डॉ. लोकेश षडंगी, डॉ. रघुवर पटवा, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. ए.के. अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
​कार्यक्रम के दौरान एक विशेष उपलब्धि का उत्सव भी मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पुसौर के प्रभारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद नायक को उनकी संस्था ‘सीएचसी पुसौर’ को NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष में आईएपी रायगढ़ द्वारा आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस सफल आयोजन में आईएपी अध्यक्ष डॉ. एल.के. सोनी और सचिव डॉ. गौरव क्लॉडियस का विशेष योगदान रहा।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. टी.सी. पटेल, डॉ. प्रदीप राठौर, डॉ. धनंजय पटेल, डॉ. डी. प्रशांत, डॉ. स्निग्धा दास, डॉ. अंशुल श्रीवास्तव, डॉ. सेलिना कुजूर, डॉ. चंद्रशेखर सिदार, डॉ. दिव्येश शर्मा, डॉ. घनेंद्र वर्मा, डॉ. पल्लवी बंसल, डॉ. फारूज अहमद एवं डॉ. कीर्ति सिंह सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गौरव क्लॉडियस द्वारा किया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?