May 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार ​रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मुंबई से पधारे सचिव श्री रामरघुनाथ प्रभुजी ने साझा किया इस्कॉन का दिव्य विजन महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, परिचित रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में सुशासन त्योहार में दिखी सादगी की मिसाल, ग्रामीणों संग कतार में लगे अधिकारी खरसिया में नाली निर्माण पर उठे रहे सवाल, पहली बारिश में ध्वस्त हुआ निर्माण कार्य पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक व सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, बीएनएसएस की धारा 163 के तहत कलेक्टर ने जारी की विस्तृत निषेधाज्ञा आदेश

दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल, पॉक्सो एक्ट के मामले में जमानत पर छूटने के बाद फिर आपराधिक गतिविधियों में हुआ था शामिल

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा पिता गंगाधर सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमाघाट तमनार के विरुद्ध दिनांक 18 जून 2024 को थाना तमनार में गुमशुदा बालिका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 167/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर उसके कथन, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2)(एन) भारतीय दंड विधान तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेजा था।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ अक्टूबर 2025 में मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिया था। प्रार्थी नरेंद्र सिदार की रिपोर्ट पर आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध अलग से धारा 296,351(2),115(2), 3(5) दर्ज किया गया, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वहीं पॉक्सो प्रकरण में न्यायालय में पेशी पर उपस्थित नहीं होने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।
एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर “ऑपरेशन तलाश” में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार मुखबिर सक्रिय किए गए थे। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थायी वारंट के परिपालन में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, परिचित रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार, बर्तन दुकान में मोबाइल के जरिए चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, नगदी 18,400 रूपये और 4 मोबाइल जब्त

सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई, भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई थी मौत, पुसौर पुलिस ने ट्रक चालक को आपराधिक मानव वध की धारा में गिरफ्तार कर भेजा जेल

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?