May 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संदिग्ध अवस्था मे फिर मिली महिला की लाश, 9 वर्षीय नातिन हॉस्पिटल रिफर .. पुलिस मौके पर सुहागिनों ने रखा अपने पतियों की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत, रायगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी उल्लास पूर्ण माहौल में व्रतियों ने रखा व्रत रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ ने पेट्रोल पंप में ग्राहकों को पानी पाउच वितरण किया सिंघनपुर गुफा सर्वे टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती, वन विभाग के 3 कर्मचारी भी घायल जंगल मे मिली ग्रामीण की लाश, हाथी के हमले से मौत मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार, एसएसपी शशि मोहन सिंह की टीम खाईवाल “मन्नू नथानी” गैंग तक पहुंची जांच

सिंघनपुर गुफा सर्वे टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती, वन विभाग के 3 कर्मचारी भी घायल

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक सिंघनपुर गुफा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सर्वे करने पहुंची टीम पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मधुमक्खियों के अचानक हुए घातक हमले से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सर्वे कार्य में जुटी टीम गुफा क्षेत्र का निरीक्षण कर रही थी, तभी मधुमक्खियों का झुंड भड़क उठा और टीम के सदस्यों पर टूट पड़ा। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि जान बचाने के लिए सभी को इधर-उधर भागना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद टीम के सदस्य किसी तरह सुरक्षित स्थान तक पहुंचे।
घटना में सर्वे टीम के 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं वन विभाग के 3 कर्मचारी भी मधुमक्खियों के हमले में घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है, जबकि प्रशासन और वन विभाग की टीम पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?