May 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खाद्य , किराना सामग्री की बढ़ती कीमतों पर, कांग्रेस ने किया धरना व विरोध प्रदर्शन शराब रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस कार्यवाही का विरोध कर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, युवक ने फिल्मों से प्रभावित होकर सर्च वारंट मांगने की बात कबूली, गलती स्वीकार कर विवादित पोस्ट हटाने की बात कही किरोड़ीमल नगर में भाजपा प्रत्याशी ललित यादव ने भरा नामांकन, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निकली ऐतिहासिक रैली, जिला महामंत्री विकास केडिया एवं छाया विधायक महेश साहू रहे उपस्थित रिटायर्ड शिक्षक बेहोश होकर गिरा, अस्पताल ले जाते समय में रास्ते में हुई मौत, जमीन संबंधी काम के लिए पहुंचा था तहसील कार्यालय वृद्ध महिला हत्या कांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, आरोपी ने बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया जानलेवा हमला  पूर्व सरपंच ने निर्माण कार्य की राशि गबन का लगाया आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़, पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी तलवार लेकर घर में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट

रायगढ़ । थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम सोडेकेला में सनक और आक्रोश में पड़ोसी के घर में घुसकर तलवार से वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले युवक को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। ग्राम सोडेकेला निवासी संतोष पटेल पिता चक्रधर पटेल उम्र 32 वर्ष ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई को दोपहर करीब 3 बजे गांव का मृत्युंजय बिशी लोहे की धारदार तलवार लेकर उसके घर के अंदर घुसा और घर परिसर में खड़ी बोलेरो वाहन क्रमांक CG 10 AE 9117 एवं एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AH 6481 पर तलवार से हमला कर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए तलवार लेकर प्रार्थी को मारने दौड़ा, जिससे वह अपनी जान बचाकर भागा। घटना में दोनों वाहनों को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
पीड़ित की शिकायत पर थाना पुसौर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं धारा 333, 296, 351(3), 324(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीआई पुसौर हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने तत्काल आरोपी मृत्युंजय बिशी पिता स्व. केशव बिशी उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी सोडेकेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शराब रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस कार्यवाही का विरोध कर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, युवक ने फिल्मों से प्रभावित होकर सर्च वारंट मांगने की बात कबूली, गलती स्वीकार कर विवादित पोस्ट हटाने की बात कही

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?