May 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार एसपी ऑफिस में किया सरेंडर शादी की पार्टी को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं एवं युवतियों से की मारपीट की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने की त्वरित काईवाई बाल उद्यान जीर्णाेद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, आज शाम ओपी के हाथों होगा भूमिपूजन, वार्ड पार्षद के प्रयास से मिली है मंजूरी अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो थानों में कार्रवाई में करीब 23 लाख की संपत्ति जप्त सुखा-गीला कचरा अलग-अलग नही दिया तो अब लगेगा जुर्माना, मिक्स कचरा देने वालों पर निगम सख्त, तीन प्रतिष्ठानों पर निगम ने गिराई गाज खाद्य, किराना सामग्री की बढ़ती कीमतों पर, कांग्रेस ने किया धरना व विरोध प्रदर्शन  

खाद्य, किराना सामग्री की बढ़ती कीमतों पर, कांग्रेस ने किया धरना व विरोध प्रदर्शन  

रायगढ़. खाद्य तेल व किराना सामानों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा किराना बाजारों पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर चक्रधर नगर,जूटमिल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष चौबे एवं मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू के संयुक्त नेतृत्व में चक्रधर नगर क्षेत्र के किराना बाजारों के सामने खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों का प्रतीकात्मक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उक्त धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने केंद्र व राज्य सरकार की भाजपा सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए तख्ती लेकर और खाद्य सामग्री के बढ़े कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान खाद्य सामग्री किराना दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से किरानों सामनों के बढ़े हुए कीमतों पर संवाद स्थापित करते हुए प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया उसपर प्रतिक्रियास्वरूप सभी लोगों ने बढ़ती कीमतों पर रोषपूर्ण असंतोष जाहिर करते हुए भाजपा सरकार की कुप्रबंधन गलत नीतियों को लूट वाली नीति बताते हुए भारी आक्रोश जाहिर किया।
धरना व विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के वजह से खाद्य सामग्रियों के कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है जिसके परिणामस्वरूप रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोगों से लेकर सभी निम्न वर्ग,मध्यम वर्ग,किसान वर्ग,छोटे मोटे रोजगार करने वाले जनसामान्य लोगों के रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है, लोगों को स्वादिष्ट,पौष्टिक, अच्छा भोजन नसीब नहीं हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया आवश्यक सामग्री के दाम कांग्रेस शासन मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी राज में बेहताशा बढ़ी है। विभिन्न साबुनों के दामों में 22ः और दवाईयों में 32ः की बढ़ोतरी हो गई है, यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि मोदी है तो महंगाई है।
भाजपा सरकार से कांग्रेस की मांग है कि गरीब जनता की आर्थिक परेशानियों के दृष्टिगत खाद्य सामग्री के बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करते हुए कीमतें कम करें अन्यथा कांग्रेस का जन आंदोलन भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।
उक्त धरना व विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, अरुण गुप्ता नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख, सलीम नियारिया ,दीपक मंडल, आशीष चौबे मदन महंत, लोकेश साहू, राकेश पाण्डेय वसीम खान, शेष चरण तिवारी, बरखा सिंह, अमृत काटजू अनुराग गुप्ता, अज्ञात मल्होत्रा विकास ठेठवार, नफिस अहमद, सत्यप्रकाश शर्मा प्रमोद देवांगन, सुदीप घोष, वैभव चौबे कमर खान, गुलशन साहू, मिंटू मसीह रंजीत धंदेल ,रत्थू जायसवाल विजय टंडन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?