May 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ग्राम कांसाबहार में शराब रेड कार्रवाई, घर आंगन में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी पकड़ाया, छाल पुलिस की कार्रवाई महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला अधेड़ गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल, चक्रधरनगर थानाक्षेत्र की घटना वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण, भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस और वेलनेस बेहद जरूरी” — वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन के तहत रायगढ़ को मिली है 16 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन, नई डॉयल-112 योजना में बड़ा विस्तार — पुलिस, मेडिकल और फायर सेवा के साथ अब आपदा प्रबंधन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर हुई कार्यशाला, महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य व पार्षद रहे उपस्थित, अधिकारियों व निगम कर्मियों को भी दी गई नियमों की जानकारी सोना चांदी के महंगाई पर कांग्रेस का धरना-विरोध प्रदर्शन

तीन कमरों में सिमटा चपले कॉलेज, छात्रों का भविष्य आखिर किसके भरोसे? नई शिक्षा नीति के दावों के बीच शा. नवीन महाविद्यालय चपले की बदहाल तस्वीर आई सामने

रायगढ़. सरकार लगातार उच्च शिक्षा को आधुनिक और मजबूत बनाने की बात कर रही है। नई शिक्षा नीति डिजिटल एजुकेशन और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है और जिले में शिक्षण व्यवस्था की बदहाली की ओर ईशारा कर रही है।
खरसिया विकासखंड अंतर्गत आने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय चपले, जो शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध है, आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रहा है। हालत यह है कि पूरा कॉलेज केवल तीन कमरों में चलाया जा रहा है।
वर्ष 2021-22 में शुरू हुए इस महाविद्यालय को आज तक खुद का स्वतंत्र भवन नहीं मिल पाया है। फिलहाल कॉलेज की पढ़ाई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन के सहारे संचालित हो रही है।
पहले से वहां हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की स्कूल कक्षाएं चलती हैं। ऐसे में कॉलेज को दोपहर 12 बजे से शाम 5ः30 बजे तक कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं।
एक कमरा कार्यालय के लिए उपयोग हो रहा है, जबकि बाकी कमरों में छात्रों की पढ़ाई कराई जा रही है। सीमित जगह और संसाधनों के बीच पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित होना स्वाभाविक है।
सेमेस्टर सिस्टम, इंटरनल परीक्षा, प्रोजेक्ट और नई शिक्षा नीति के दबाव के बीच छात्र बेहतर शिक्षा की उम्मीद लेकर कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है।
जब पर्याप्त कक्ष, पुस्तकालय और शैक्षणिक सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं होंगी, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे संभव होगी कृ यह सवाल अब स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अब तक न तो कॉलेज के लिए स्वतंत्र भवन की व्यवस्था हो पाई है और न ही कोई बड़ा समाधान सामने आया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो आने वाले शिक्षण सत्र में स्थिति और भी खराब हो सकती है। इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?