May 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ग्राम कांसाबहार में शराब रेड कार्रवाई, घर आंगन में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी पकड़ाया, छाल पुलिस की कार्रवाई महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला अधेड़ गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल, चक्रधरनगर थानाक्षेत्र की घटना वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण, भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस और वेलनेस बेहद जरूरी” — वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन के तहत रायगढ़ को मिली है 16 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन, नई डॉयल-112 योजना में बड़ा विस्तार — पुलिस, मेडिकल और फायर सेवा के साथ अब आपदा प्रबंधन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर हुई कार्यशाला, महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य व पार्षद रहे उपस्थित, अधिकारियों व निगम कर्मियों को भी दी गई नियमों की जानकारी सोना चांदी के महंगाई पर कांग्रेस का धरना-विरोध प्रदर्शन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण, भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस और वेलनेस बेहद जरूरी” — वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का लोकार्पण किया। इससे पूर्व उन्होंने पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत जिले को प्राप्त 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
डॉयल-112 कार्यक्रम के पश्चात वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी पुलिस लाइन उर्दना पहुंचे, जहां उन्होंने रिबन काटकर जिम का शुभारंभ किया तथा जिम रूम में स्थापित भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिथियों ने जिम में स्थापित अत्याधुनिक फिटनेस मशीनों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय की जीवनशैली को देखते हुए वेलनेस और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस जिम से पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं को भी लाभ मिलेगा तथा यह स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा योग, खेल और फिटनेस गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा इसी आवश्यकता को देखते हुए पुलिस जिम में अत्याधुनिक मशीनों का अपग्रेडेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री महेश शर्मा, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, डीएसपी उन्नति ठाकुर, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, आईआर अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?