June 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी उधारी के पैसों की मांग पर महिला से मारपीट करने वाले दो आरोपी भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार उज्ज्वला योजना पर कांग्रेस का हमला: 12 से घटकर 4 सिलेंडर, गरीबों से वादाखिलाफी का आरोप रायगढ़ की बेटियों ने उत्तराखंड में लहराया परचम , हृत्वी अग्रवाल और अद्विका शर्मा हुए नृत्य रत्नाकर अवार्ड से सम्मानित छोटे देवगाँव मे सचिव करवा रहा नाबालिक बच्चों से काम, शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन विस्तार की गई
पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी उधारी के पैसों की मांग पर महिला से मारपीट करने वाले दो आरोपी भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार उज्ज्वला योजना पर कांग्रेस का हमला: 12 से घटकर 4 सिलेंडर, गरीबों से वादाखिलाफी का आरोप रायगढ़ की बेटियों ने उत्तराखंड में लहराया परचम , हृत्वी अग्रवाल और अद्विका शर्मा हुए नृत्य रत्नाकर अवार्ड से सम्मानित छोटे देवगाँव मे सचिव करवा रहा नाबालिक बच्चों से काम, शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन विस्तार की गई

छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन के तहत रायगढ़ को मिली है 16 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन, नई डॉयल-112 योजना में बड़ा विस्तार — पुलिस, मेडिकल और फायर सेवा के साथ अब आपदा प्रबंधन

रायगढ़। सुरक्षा, सेवा और सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर रायगढ़ जिले को डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत 16 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहनों की बड़ी सौगात मिली। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज पुराना पुलिस लाइन, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डॉयल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) के तहत जिले को प्राप्त 16 आधुनिक आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब रायगढ़वासियों को किसी भी आपात स्थिति में तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे सुरक्षा और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस सामुदायिक भवन, पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के साथ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम नियारिया सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत पश्चात एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि डायल-112 योजना का विस्तार कर जिले को 16 नए अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल प्राप्त हुए हैं, जो जिले के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि डायल-112 योजना 4 सितम्बर 2018 से राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया गया है। इस परियोजना का लोकार्पण 18 मई 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया था।
एसएसपी ने बताया कि फेज-2 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तैनात किए गए हैं, जिनमें से रायगढ़ जिले को 16 ERV वाहन आबंटित हुए हैं। इन आधुनिक वाहनों में PTZ कैमरा, डैश कैमरा, GPS डिवाइस, मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) और स्मार्ट मोबाइल फोन जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे घटनास्थल पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इस एकीकृत व्यवस्था के माध्यम से पुलिस, चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन तथा नेशनल हाईवे सेवाओं को आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संपूर्ण प्रणाली के संचालन हेतु रायपुर में अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर C4 स्थापित किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि कैबिनेट के बड़े निर्णयों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेगी साथ ही पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने रायगढ़ पुलिस एवं प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा C.G. डॉयल-112 के आधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉयल-112 जिला नोडल अधिकारी एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आईआर अमित सिंह, डॉयल-112 जिला प्रभारी रेडियो सब इंस्पेक्टर श्री पुष्पेंद्र श्याम, डॉयल-112 आरक्षक एवं ईआरवी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन में बदल रही जिंदगी की तस्वीर, टपकती छत से पक्के आशियाने तक, सुशासन तिहार में पुरुषोत्तम को मिली नए घर की चाबी, जिले में एक लाख से अधिक परिवारों का आवास सपना हुआ साकार

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?